बिहार में हो चुकी है जंगलराज दो की स्थापना: रत्नेश

Updated at : 19 Jun 2015 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में हो चुकी है जंगलराज दो की स्थापना: रत्नेश

कल्याणपुर : प्रखंड के तुलसी पट्टी गांव के भाजपा के युवा नेता सियावर सिंह के आवास पर भाजपा नेता रत्नेश सिंह की प्रेस वार्ता बुधवार की शाम में हुई. प्रेस वार्ता में श्री सिंह ने कहा कि नीतीश-लालू के गंठबंधन से बिहार में जंगल राज टू की स्थापना हो गयी है. साढ़े सात साल पहले […]

विज्ञापन
कल्याणपुर : प्रखंड के तुलसी पट्टी गांव के भाजपा के युवा नेता सियावर सिंह के आवास पर भाजपा नेता रत्नेश सिंह की प्रेस वार्ता बुधवार की शाम में हुई. प्रेस वार्ता में श्री सिंह ने कहा कि नीतीश-लालू के गंठबंधन से बिहार में जंगल राज टू की स्थापना हो गयी है. साढ़े सात साल पहले जब एनडीए की सरकार थी तो सब जगह विकास ही विकास दिखाई दे रहा था.
स्कूल, अस्पताल, सड़क इत्यादि कार्यो का निदान हो रहा था. जनता 12 बजे रात तक भी रोड पर निडर होकर चल रही थी. आज लोगों का शाम होते ही रोड पर निकलना मुश्किल हो गया है. आज बिहार अपराध में घर कर चुका है. भारतीय जनता पार्टी किसानों के धान क्रय धान के लिए भुगतान पर कार्य कर रही है. वहीं बिहार सरकार खरीदने का नाम भी नहीं ले रही है.
हमलोग किसानों को एकजुट कर पूरे प्रदेश के जिलों में आगामी 25 जून के बाद विशाल धरना देंगे. एक साल में हुए कार्य को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता के दरवाजे पर जाकर दिखायेंगे.
बिहार के स्कूलों में बन रहे खिचड़ी खाने से अधिकांश छात्रों की मृत्यु भी हो गई है. वहीं बगहा के लोगों पर गोली चली. बिहार के किसानों के साथ बीडीओ से बैंक कर्मी तक किसानों का दोहन कर रहे हैं. मौके पर रामलोचन यादव, चुमन यादव, नागेंद्र मिश्र, संजीत कुमार, राजा ठाकुर, संजय कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन