कांग्रेस का बुरा दिन शुरू, नहीं दिख रहे अच्छे दिन
Updated at : 16 Jun 2015 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने विस स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में की शिरकत मधुबन : कांग्रेस का बुरा दिन शुरू है़ इसलिए उसे अच्छे दिन नहीं दिख रहे है़ ये बातें मधुबन सेंट्रल स्कूल परिसर में मधुबन विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने कही़ केंद्रीय […]
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने विस स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में की शिरकत
मधुबन : कांग्रेस का बुरा दिन शुरू है़ इसलिए उसे अच्छे दिन नहीं दिख रहे है़ ये बातें मधुबन सेंट्रल स्कूल परिसर में मधुबन विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने कही़ केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की अनुपस्थिति में श्रीमति पांडेय ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि एक वर्ष में केंद्र सरकार ने महंगाई को रोकने, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पाने जैसे कार्य कर दिखाया है़
सरकार गरीबों के लिए जन-धन योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना चला रही है़ कार्यकर्ताओं से बिहार विधानसभा चुनाव में तन-मन से जुटने का आह्वान करते हुए ने बिहार सरकार का अवसरवादी बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार सत्ता की खातिर किसी स्तर तक गिर सकते है़
सम्मेलन को शिवहर सांसद रमा देवी ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता विधान सभा चुनाव की तैयरियों में जुट जाय़े वहीं गोपालगंज के सांसद जनक चमार ने कहा कि केंद्र की एक वर्ष की उपलब्धियों से डर कर बिहार में जनता को गुमराह करने के लिए एक महागंठबंधन का निर्माण हुआ है़
सभा को पूर्व विधायक ई़ राणारणधीर सिंह, मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, ढाका विधायक पवन जायसवाल, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा साहू, किसान प्रकोष्ठ के रत्नेश्वरी प्रसाद सिंह, इंदू कश्यप, बैद्यनाथ कुशवाहा, नगीना सिंह, नागेंद्र प्रसाद, नरेंद्र यादव, मोहम्मद कासीम आदि ने संबोधित किया़ सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जंगबहादुर कुशवाहा व संचालन सांसद प्रतिनिधि योगेंद्र प्रसाद गुप्ता ने की़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




