अगलगी में नौ घर जले
Updated at : 14 Jun 2015 10:03 AM (IST)
विज्ञापन

पिपराकोठी : प्रखंड अंतर्गत पंडितपुर पंचायत के बैरिया डीह पकडिया टोला में शुक्रवार की रात भीषण अगलगी की घटना में करीब नौ लोगों के फ ूस का घर जला कर राख हो गया़ घटना रात्रि नौ बजे की है, जिसमें एक बकरी, मुर्गा-मुर्गी के अलावे कपड़ा, आभूषण सहित जरूरी कागजात, अनाज, साइकिल, बर्त्तन सहित लाखों […]
विज्ञापन
पिपराकोठी : प्रखंड अंतर्गत पंडितपुर पंचायत के बैरिया डीह पकडिया टोला में शुक्रवार की रात भीषण अगलगी की घटना में करीब नौ लोगों के फ ूस का घर जला कर राख हो गया़ घटना रात्रि नौ बजे की है,
जिसमें एक बकरी, मुर्गा-मुर्गी के अलावे कपड़ा, आभूषण सहित जरूरी कागजात, अनाज, साइकिल, बर्त्तन सहित लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी़ मोहन राय के घर से निकली आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते बगल के घर को अपने आगोश में ले लिया़ इस दौरान घटना की सूचना मुखिया के द्वारा थाना व अगिAशामक को दी गयी़ सूचना के आधे घंटे के बाद पहुचे दमकल से आग पर काबू पाया जा सका़ घटना के बाद स्थानीय मुखिया पति बच्चा यादव, सरपंच पति रामनरेश यादव, रामनाथ यादव ने सांत्वना दी़ मुखिया शबनम यादव द्वारा तत्काल पीडितों के बीच चावल, चिउडा, गुड आदि की
व्यवस्था की गयी़ सीओ ललित कुमार झा ने बताया कि स्थल निरीक्षण कर क्षति का आकलन के लिए हल्का कर्मचारी को भेजा गया है़ रिपोर्ट के आधार पर पीडित परिवार को सरकारी सहायता प्रदान करायी जायेगी़ आगलगी में विजय राय, अरविंद राय, शर्मा राय, रामचंद्र राय, मोहन राय, रूपेश, बाबू लाल एवं दिलीप राय शामिल है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




