पकड़ीदयाल बाजार में लगी आग
Updated at : 08 Jun 2015 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

पकड़ीदयाल (पू.च) : पकड़ीदयाल बाजार स्थित जायसवाल मार्केट में शनिवार की रात भीषण आग लग गयी. घटना में करीब 50 लाख से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया गया है़ घटना रात करीब डेढ़ बजे की है़ आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ स्थानीय लोग नहीं जुटते, तो पकड़ीदयाल बाजार […]
विज्ञापन
पकड़ीदयाल (पू.च) : पकड़ीदयाल बाजार स्थित जायसवाल मार्केट में शनिवार की रात भीषण आग लग गयी. घटना में करीब 50 लाख से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया गया है़ घटना रात करीब डेढ़ बजे की है़
आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ स्थानीय लोग नहीं जुटते, तो पकड़ीदयाल बाजार जल कर खाक हो जाता़ आग पर क ाबू पाये जाने तक पूरे बाजार में अफरा-तफरी की स्थिति रही़ कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब तीन बजे आग पर काबू पाया गया़ घटना का कारण शॉर्ट सर्किट से लगी आग बताया गया है़
सुरेंद्र जायसवाल के दो मंजिले मकान के नीचे जायसवाल मोटर्स, जायसवाल शू, जायसवाल साइकिल व राज मोटर्स नाम की चार दुकानें हैं. दुकान बंद कर सभी दुकानदार खाना खाने के बाद सो गये थे.
करीब डेढ़ बजे रात में धुआं उठता देख परिवार के लोगों ने शोर किया. परिजनों ने दूसरे की छत के रास्ते भाग कर जान बचायी़ इस बीच शोर सुनकर पकड़ीदयाल पुलिस के अलावा स्थानीय लोग भी पहुंच़े पकड़ीदयाल के अलावे ढाका से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगायी गयीं.
तब जाकर आग पर काबू पाया गया़ दुकानों के अलावे सुरेंद्र जायसवाल के घर में रखा नगद, आभूषण व कई बहुमूल्य सामान जल गय़े घटना की सूचना पर विधायक शिवजी राय, एसडीओ शैलेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित को संत्वना दी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




