ePaper

मोतिहारी में मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या

Updated at : 02 May 2015 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी में मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या

मोतिहारी: पूर्वी चम्पारण जिले के पिपराकोठी थाना अंतर्गत कुंवरपुर पंचायत की मुखिया मालती देवी के पति की बीती रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अपर पुलिस अधीक्षक पीके मंडल ने बताया कि मृतक का नाम बीरेन्द्र ठाकुर (50) है जो अपनी मोटरसाइकिल से एक शादी में जा रहे थे तभी महुआवा गांव […]

विज्ञापन

मोतिहारी: पूर्वी चम्पारण जिले के पिपराकोठी थाना अंतर्गत कुंवरपुर पंचायत की मुखिया मालती देवी के पति की बीती रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

अपर पुलिस अधीक्षक पीके मंडल ने बताया कि मृतक का नाम बीरेन्द्र ठाकुर (50) है जो अपनी मोटरसाइकिल से एक शादी में जा रहे थे तभी महुआवा गांव स्थित ईंट के एक भट्ठा के पास पूर्व से घात लगाये मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के पुत्र राजकपूर ठाकुर ने तीन नामजद पप्पू पांडेय, कुणाल सिंह और रुदल पांडेय एवं एक अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पिपराकोठी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें आरोपियों पर पूर्व में उनके पिता से रंगदारी की मांग करने और उसे देने से इंकार करने पर दोनों पिता व पुत्र दोनों को जान से मार देने का आरोप लगाया गया है.

पीके मंडल ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी पप्पू पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य नामजद कुणाल सिंह व रुदल पांडेय की गिरफ्तारी के लिये पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए मृतक के परिजनों को सौंप दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन