आपसी विवाद को ले स्कूल में भिड़े बच्चे

Updated at : 19 Mar 2015 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद को ले स्कूल में भिड़े बच्चे

गोविंदगंज : क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय नवादा में छात्रों के आपसी विवाद को लेकर बुधवार को हुई मारपीट में सातवीं कक्षा के दो छात्र जख्मी हो गय़े मारपीट की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों के अभिभावकों व ग्रामीणों में झड़प शुरू हो गयी. इससे विद्यालय परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया़ […]

विज्ञापन
गोविंदगंज : क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय नवादा में छात्रों के आपसी विवाद को लेकर बुधवार को हुई मारपीट में सातवीं कक्षा के दो छात्र जख्मी हो गय़े मारपीट की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों के अभिभावकों व ग्रामीणों में झड़प शुरू हो गयी.
इससे विद्यालय परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया़ विद्यालय की एचएम गीता देवी ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी़ घटना की खबर मिलते ही एसडीओ एसएस पांडेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नुरुल हक, बीडीओ अनुराग आदित्य व गोविंदगंज थानाध्यक्ष सह पुनि अरुण कुमार चौधरी ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया़
बता दें कि नवादा पंचायत में गंडक तटबंध के पास स्थित विद्यालय में गांव के सभी बच्चे पढ़ते हैं. यहां विवाद का कारण चंपारण तटबंध के दोनों पार के ग्रामीणों का बताया जाता है़ तटबंध के दोनों पार के बच्चे विद्यालय को अपना बता रहे थे.
इसी विवाद को लेकर सातवीं कक्षा के छात्र नागेश्वर राम व लालबाबू पंडित आपस में उलझ गय़े जहां दोनों छात्रों में मारपीट हो गयी और दोनों जख्मी हो गय़े विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, परंतु छात्र नहीं माऩे मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों ने जख्मी छात्रों को इलाज के लिए रेफ रल अस्पताल भेजा़ एसडीओ श्री पांडेय ने बताया कि ग्रामीण व अभिभावकों को समझा-बुझाकर मामले को सुलझा दिया गया है़ वहीं जांच की जिम्मेवारी बीडीओ को दी गयी है़ जांच प्रतिवेदन में विद्यालय के शिक्षकों के अनुशासनहीनता का मामला आता है तो शिक्षकों के स्थानांतरण का प्रस्ताव वरीय पदाधिकारियों को भेजा जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन