आधार कार्ड सेंटर पर पड़ा छापा
Updated at : 18 Mar 2015 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

फेनहारा : प्रखंड क्षेत्र के चकरपेटा ग्राम में बन रहे आधार कार्ड सेंटर पर मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने छापा मारा़ चकरपेटा ग्राम में पैसा लेकर आधार कार्ड बनाने की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अलख निरंजन ने छापा मारा़ हालांकि पैसा लेकर आधार कार्ड बनाने का मामला नहीं आया. आधार कार्ड बनाने वाला […]
विज्ञापन
फेनहारा : प्रखंड क्षेत्र के चकरपेटा ग्राम में बन रहे आधार कार्ड सेंटर पर मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने छापा मारा़ चकरपेटा ग्राम में पैसा लेकर आधार कार्ड बनाने की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अलख निरंजन ने छापा मारा़ हालांकि पैसा लेकर आधार कार्ड बनाने का मामला नहीं आया.
आधार कार्ड बनाने वाला व्यक्ति मुजफ्फरपुर का रहनेवाला बताया गया़ नियमानुसार किसी भी एजेंसी को आधार कार्ड बनाने के पहले प्रखंड विकास पदाधिकारी को जानकारी देनी होती है़ प्रखंड विकास पदाधिकारी को जानकारी नहीं देकर आधार कार्ड का बनाया जाना जांच का विषय है़ बीडीओ ने कहा कि आधार कार्ड बनानेवाला मुजफ्फरपुर का था, उसको इसकी जानकारी नहीं थी़ सेंटर को बंद कर दिया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




