साढ़े सात किलो गांजे के साथ तस्कर धराये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बनकटवा : एसएसबी अठमोहान कैंप के जवानों ने रविवार रात स्काॅर्पियो और एक बाइक सहित चार तस्करों को साढ़े सात किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. तस्कर बिजबनी अठमोहान रोड में गाड़ी लगाकर खड़ा था. इस दौरान बाइक सवार तस्कर गांजा दे रहा था. इसी बीच एसएसबी जवानों ने चारों को दबोच लिया. पकड़ा […]
विज्ञापन
बनकटवा : एसएसबी अठमोहान कैंप के जवानों ने रविवार रात स्काॅर्पियो और एक बाइक सहित चार तस्करों को साढ़े सात किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. तस्कर बिजबनी अठमोहान रोड में गाड़ी लगाकर खड़ा था. इस दौरान बाइक सवार तस्कर गांजा दे रहा था. इसी बीच एसएसबी जवानों ने चारों को दबोच लिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
पकड़ा गया तस्कर सुबोध कुमार, शेषनाथ कुमार, ग्राम अमवा टोनवा तथा घोड़ासहन के अजय कुमार एवं शिवम कुमार हैं. चारों तस्कर के पॉकेट से तीन मोबाइल भी जब्त किया गया है. इस मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट चंदन कुमार, इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार, एसआइ अभिषेक, अमरेश कुमार मौजूद थे.
पेड़ काटने के मामले में गिरफ्तार
चिरैया. प्रखंड के खड़तरी पश्चिमी पंचायत के त्रिभुआन टोला ढाठ गांव स्थित सिकरहना तटबंध पर हरे पेड़ काटने के मामले में पुलिस ने झापस राय को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि बुधवार को ग्रामीणों ने पेड़ काटने की शिकायत सीओ से की थी. इसके बाद चौकीदार के बयान पर खड़तरी पश्चिमी पंचायत के त्रिभुआन टोला ढाठ के झापस राय के खिलाफ चिरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने कहा कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन