आभूषण की दुकान से दस लाख की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत मधुबनीघाट में चोरों ने उमेश साह के सोने-चांदी की दुकान का शटर काट दस लाख का आभूषण चोरी कर ली. घटना सोमवार रात की बतायी जा रही है. सूचना पर थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दूबे, दारोगा कंचन भास्कर, जमादार संतोष कुमार सिंह ने दलबल के साथ पहुंच घटना स्थल की छानबीन […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत मधुबनीघाट में चोरों ने उमेश साह के सोने-चांदी की दुकान का शटर काट दस लाख का आभूषण चोरी कर ली. घटना सोमवार रात की बतायी जा रही है. सूचना पर थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दूबे, दारोगा कंचन भास्कर, जमादार संतोष कुमार सिंह ने दलबल के साथ पहुंच घटना स्थल की छानबीन की.

विज्ञापन

आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. फुटेज से कुछ सुराग हाथ लगे हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में घोड़ासहन के शटरकटवा गिरोह का हाथ लग रहा है. इधर, स्वर्ण व्यवसायी उमेश ने घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया है. बताया कि उसकी दुकान मधुबनीघाट चौक पर है. मंगलवार सुबह में आसपास के लोगों ने सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है.

पहुंच कर देखा तो गैस कटर से शटर कटा हुआ है. दुकान के अंदर से सारा समान गायब है. दुकान में चोरी की घटना से मधुबनीघाट के तमाम व्यवसायी दहशत में है. आसपास के ग्रामीण भी सहमे हुए थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन