दो महिलाओं को पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2019 12:44 AM
पीपराकोठी : जीवधारा बाजार में एक व्यक्ति के घर व दुकान पर चढ़कर दो महिलाओं के साथ मारपीट कर 13 हजार रुपये व सोने का चेन छीनने का मामला सामने आया है. घटना में संलिप्त दो आरोपितों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है, जबकि एक आरोपी भाग निकला है. इस संबंध […]
पीपराकोठी : जीवधारा बाजार में एक व्यक्ति के घर व दुकान पर चढ़कर दो महिलाओं के साथ मारपीट कर 13 हजार रुपये व सोने का चेन छीनने का मामला सामने आया है. घटना में संलिप्त दो आरोपितों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है, जबकि एक आरोपी भाग निकला है.
इस संबंध में सूर्यपुर के मुकेश कुमार जायसवाल ने थाना में आवेदन दिया है. बताया कि जीवधारा स्थित दुकान व मकान पर सूर्यपुर के बासदेव साह, मंटू साह व अजय प्रसाद यादव पहुंचे और घर में घुसकर मेरी मां सविता कुंवर के साथ मारपीट करने लगे. बचाने आई मेरी पत्नी के साथ भी मारपीट की. इसी बीच बासदेव साह ने गले से 13 हजार रुपये व भाई राजन कुमार जायसवाल के गले से सोने का चेन निकालकर भाग निकला, जबकि मंटू व अजय को पकड़कर पुलिस के हवाले सौंप दिया गया है.
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर, मधुछपरा गांव में एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. इस संबंध में स्व. हरिहर नारायण पांडेय की पत्नी शांति देवी ने थाना में आवेदन दिया है. बताया कि गांव जा रही थी. इसी दौरान गांव के ही दयानंद पांडेय अश्लील बातें करते हुये मारपीट करने लगा. हल्ला सुन बचाने आये मेरे पुत्र आनंद कुमार पांडेय के साथ भी मारपीट की. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










