मारपीट मामले में जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2019 12:36 AM
कोटवा : कोटवा कदम चौक स्थित पावर सब स्टेशन में घुसकर बिजली कर्मी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं एक भागने में सफल रहा. पीड़ित एसबीओ 2 कुंदन कुमार ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मेरे मोबाइल […]
कोटवा : कोटवा कदम चौक स्थित पावर सब स्टेशन में घुसकर बिजली कर्मी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं एक भागने में सफल रहा. पीड़ित एसबीओ 2 कुंदन कुमार ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मेरे मोबाइल पर सोमवार को देर शाम करीब 8.39 बजे फोन कर एक व्यक्ति ने दो घंटे तक लाइन काटने को कहा था.
ऐसा नहीं करने पर दो लोग बाइक से आये. एक के हाथ में रॉड और दूसरे के हाथ में तलवार था. पहुंचते ही दोनों ने हमला कर दिया. आसपास के लोगों ने पहुंच एक हमलावर को पकड़ लिया. वह बनविरवा का सोनू कुमार है. थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि सोनू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










