दो दुकानों का ताला काट लाखों की संपत्ति की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2019 12:56 AM
अरेराज : गोविंदगंज थाना क्षेत्र के पीपरा सेंटर चौक पर सोमवार की रात चोरों ने दो दुकानों का ताला काटकर नकद सहित दो लाख के सामान की चोरी कर ली. चोरों ने ओम साईं राम इलेक्ट्रॉनिक हाउस व आदित्य पान भंडार व हार्डवेयर दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. इलेक्ट्रॉनिक हाउस […]
अरेराज : गोविंदगंज थाना क्षेत्र के पीपरा सेंटर चौक पर सोमवार की रात चोरों ने दो दुकानों का ताला काटकर नकद सहित दो लाख के सामान की चोरी कर ली. चोरों ने ओम साईं राम इलेक्ट्रॉनिक हाउस व आदित्य पान भंडार व हार्डवेयर दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. इलेक्ट्रॉनिक हाउस के प्रोपराइटर विकास प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि सोमवार की रात्रि दुकान बंद कर घर चले गये.
सुबह आस पास के लोगों के सूचना पर पहुंचे तो दुकान का ताला काटकर 11 हजार नकद सहित एलसीडी, यूपीएस सिस्टम, लेमिनेशन मशीन सहित करीब दो लाख के सामान की चोरी कर ली गयी. वही हार्डवेयर दुकानदार नीतीश कुमार मिश्र ने बताया कि 77 सौ नकद सहित मोबाइल, सिलेंडर, पेंट का सामान, सर्फ, साबुन सहित एक लाख के सामान की चोरी कर ली गई है. गोविंदगंज थानाध्यक्ष सरफराज अहमद ने बताया कि दोनों दुकानदारों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










