फाइनेंस कर्मी को गोली मार कपड़ों से भरे बैग लेकर अपराधी फरार, रुपयों से भरा बैग समझ दिया घटना को अंजाम

Updated at : 18 May 2019 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
फाइनेंस कर्मी को गोली मार कपड़ों से भरे बैग लेकर अपराधी फरार, रुपयों से भरा बैग समझ दिया घटना को अंजाम

मोतिहारी / सिकरहना : ढाका-घोड़ासहन मुख्यमार्ग पर स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय के सामने भारत फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी को बाइक सवार अपराधियों ने शनिवार को गोली मार कर रुपये से भरा बैग समझ कर कपड़े के बैग को लूट कर फरार हो गये. घायल कर्मी योगेंद्र कुमार सिंह समस्तीपुर का निवासी बताया जाता है. […]

विज्ञापन

मोतिहारी / सिकरहना : ढाका-घोड़ासहन मुख्यमार्ग पर स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय के सामने भारत फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी को बाइक सवार अपराधियों ने शनिवार को गोली मार कर रुपये से भरा बैग समझ कर कपड़े के बैग को लूट कर फरार हो गये. घायल कर्मी योगेंद्र कुमार सिंह समस्तीपुर का निवासी बताया जाता है. अपराधियों ने योगेंद्र कुमार सिंह की दाहिनी जांघ में गोली मारी है. घायल कर्मी को आनन-फानन में इलाज हेतु मोतिहारी भेज दिया गया है. घटना को अंजाम देने के बाद फायरिंग करते हुए अपराधी घोड़ासहन रोड की ओर भाग निकले.

घटना की सूचना मिलने पर सिकरहना डीएसपी आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में ढाका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को छानबीन में जुट गयी है. बताया जाता है कि अपराधी तो रुपये से भरा बैग समझ कर लूट की घटना को अंजाम दिया. हालांकि, बैग में सिर्फ कपड़े थे. क्योंकि, योगेंद्र चैनपुर ढाका स्थित अपने घर से पैतृक निवास समस्तीपुर जाने के लिए बस पकड़ने ढाका बस स्टैंड जा रहा था. इसी बीच, अपराधियों ने रुपये से भरा बैग समझ कर योगेंद्र पर हमला बोल दिया और लूट की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन