ePaper

घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Updated at : 16 May 2019 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

पीपरा : थाना क्षेत्र के बेदीबन मधुबन गांव के राम इकबाल साह के घर में चोरों द्वारा करीब चार लाख की संपत्ति चोरी कर ली गयी. चोरी गयी समानों में नकद व आभूषण आदि है. चोरी की घटना से लोग दहशत में है. पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है कि अगर पुलिस गश्त में […]

विज्ञापन

पीपरा : थाना क्षेत्र के बेदीबन मधुबन गांव के राम इकबाल साह के घर में चोरों द्वारा करीब चार लाख की संपत्ति चोरी कर ली गयी. चोरी गयी समानों में नकद व आभूषण आदि है. चोरी की घटना से लोग दहशत में है. पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है कि अगर पुलिस गश्त में थी तो चोरी कैसे हो गयी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गांव से ज्यादा एनएच पर गश्त लगाती है, जिसका नतीजा है कि चोर निश्चित होकर चोरी की घटना को अंजाम दे निकल जाते है. लोगों ने एनएच के बजाय गांव में भी गश्त लगाने की मांग की है. गृहस्वामी श्री साह ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि सोमवार को पूरे परिवार के साथ संबंधी में फंक्शन में में गये थे.

बुधवार की सुबह जब घर पर पहुंचे, तो देखा की घर का मेन दरवाजा का ताला टूटा पाया. घर के अंदर देखा तो सभी समान तीतर-बीतर पड़ा था. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया है कि आवेदन मिला है. जांच कर कारवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन