बिहार में तेजी से हो रहा है विकास : रामविलास
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 May 2019 2:34 AM
विज्ञापन

मोतिहारी : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आजीवन कारावास की सजा काट रहे कई जगह चुनावी दंगल में है. अगर वैसे लोग जितते है तो फिर जंगल राज कायम होगा. उन्होंने पूर्व सीएम राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए कहा कि अब वे लोग पीएम को रंगदार व दलाल कह रहे हैं. […]
विज्ञापन
मोतिहारी : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आजीवन कारावास की सजा काट रहे कई जगह चुनावी दंगल में है. अगर वैसे लोग जितते है तो फिर जंगल राज कायम होगा. उन्होंने पूर्व सीएम राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए कहा कि अब वे लोग पीएम को रंगदार व दलाल कह रहे हैं. असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. चौकीदार को चोर कहनेवाले को कोर्ट में मांफी मांगनी पड़ी है अब देश के सामने माफी मांगना होगा.
हर घर में शौचालय बना है, जिसे महिलाएं इज्जत के रूप में देख रही है. इधर, केंद्रीय मंत्री सह लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने कहा कि बिहार में 13 साल की नीतीश सरकार व केंद्र में पांच साल की मोदी सरकार ने जो विकास कार्य किये वह पूर्ववर्ती सरकारों ने नहीं किया था. बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास की गति को तेज कर चुकी है, जहां अब मंगलराज है.
जंगलराम समाप्त हो चुकी है. जनता एनडीए गठबंधन को जीता कर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय ले चुकी है. सभी गरीबों को आनेवाले दिनों में पक्का मकान मिलेगा, चाहे व किसी जाति के हो. देश को मजबूत प्रधानमंत्री मिला है तो पाक में घुसकर बदला ले रहे हैंं. हर घर बिजली मिली है,जहां अब लालटेन की कोई जरूरत नहीं है. ढिबरी युग पुराने जमाने की बात हो गयी.
आरक्षण समाप्त करने की बात कह कुछ लोग गुमराह कर रहे हैं, जिसे कोई समाप्त नहीं कर सकता. बिहार देश का ऐसा राज्य है, जहां विकास दर 11.3 प्रतिशत हो गया है. कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री सह भाजपा प्रत्याशी राधामोहन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र, प्रदेश व देश का विकास ही मेरा संकल्प है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










