ePaper

गैंगवार में शातिर अपराधी दीपक की गोली मार हत्या

Updated at : 03 May 2019 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
गैंगवार में शातिर अपराधी दीपक की गोली मार हत्या

मोतिहारी/तुरकौलिया : रघुनाथपुर के शातिर अपराधी चंदन राम का शागिर्द दीपक कुमार गैंगवार में मारा गया. अपराधियों ने गोली मार कर उसकी हत्या की और शव को बालगंगा धनौती नदी के किनारे फेंक दिया. ग्रामीणों की सूचना पर रघुनाथपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह नदी किनारे से उसका शव बरामद किया. मृतक पश्चिमी चंपारण के मझौलिया […]

विज्ञापन

मोतिहारी/तुरकौलिया : रघुनाथपुर के शातिर अपराधी चंदन राम का शागिर्द दीपक कुमार गैंगवार में मारा गया. अपराधियों ने गोली मार कर उसकी हत्या की और शव को बालगंगा धनौती नदी के किनारे फेंक दिया. ग्रामीणों की सूचना पर रघुनाथपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह नदी किनारे से उसका शव बरामद किया. मृतक पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाने के करमवा भटवलिया टोला का रहने वाला था. अपराधियों ने दीपक को पांच गोलियां मारी हैं.

तीन गोली शरीर के आरपार हो गयी, जबकि दो गोली उसके शरीर में फंसी थी. पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर से गोली के दो पिलेट निकले.पुलिस का कहना है कि दीपक पर बंजरिया, तुरकौलिया, रघुनाथपुर व नगर थाने में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी. चंदन की गिरफ्तारी के बाद गिरोह की कमान दीपक ही संभाल रहा था. शातिर चंदन फिलहाल भागलपुर सेंट्रल जेल में बंद है.

पुलिस को शक है कि अपराधियों के आपसी वर्चस्व को लेकर दीपक की हत्या की गयी है. पुलिस रुपये के लेनदेन व प्रेम-प्रसंग के विवाद से घटना को जोड़ कर देख रही है. थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक के पिता जर्नादन प्रसाद के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

क्या कहते है अधिकारी
अपराधी चंदन राम के शागिर्द दीपक कुमार की गोली मार हत्या की गयी है. उसकी हत्या किसने की, यह अभी पता नहीं चल सका है. हत्या के कारणों व हत्यारों तक पहुंचने के लिए तहकीकात शुरू कर दी गयी है. जल्द घटना का खुलासा कर लिया जायेगा.
उपेंद्र कुमार शर्मा, एसपी, पूर्वी चंपारण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन