आग से 15 घर जले, तीन झुलसे, लाखों की क्षति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 May 2019 1:35 AM
मधुबन : सवंगिया पंचायत मलाही टोला वार्ड नंबर 11 में सोमवार रात करीब 11 बजे आग लग गयी. इसमें घर व ट्रैक्टर जल गये. पीड़ित जगजीवन सहनी ने बताया कि हो हल्ला करने पर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका. इसमें करीब डेढ़ लाख के सामान का नुकसान हुआ […]
मधुबन : सवंगिया पंचायत मलाही टोला वार्ड नंबर 11 में सोमवार रात करीब 11 बजे आग लग गयी. इसमें घर व ट्रैक्टर जल गये. पीड़ित जगजीवन सहनी ने बताया कि हो हल्ला करने पर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका. इसमें करीब डेढ़ लाख के सामान का नुकसान हुआ है.
सूचना पर मुखियापति किशोरी सहनी, पूर्व मुखियापति कामेश्वर कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष आशपूरण कुशवाहा, जिला परिषद पति योगेंद्र गुप्ता, जितेंद्र निषाद, मैनेजर सहनी, सरपंच पंसस आदि ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. सीओ राकेश रंजन ने बताया कि राजस्व कर्मचारी से जांच करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










