सीएसपी संचालक लूटकांड मामले में चार धराये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2019 1:14 AM
केसरिया : स्थानीय थाना क्षेत्र दिलावरपुर हाई स्कूल के समीप दो अप्रैल को हुए सीएसपी संचालक प्रमोद कुमार उर्फ झुना से लूटकांड में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के प्रताप पट्टी निवासी राजा सिंह, तेलिया छपरा निवासी अनुज कुमार, अहियापुरधरमपुर निवासी शिवम कुमार व […]
केसरिया : स्थानीय थाना क्षेत्र दिलावरपुर हाई स्कूल के समीप दो अप्रैल को हुए सीएसपी संचालक प्रमोद कुमार उर्फ झुना से लूटकांड में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के प्रताप पट्टी निवासी राजा सिंह, तेलिया छपरा निवासी अनुज कुमार, अहियापुरधरमपुर निवासी शिवम कुमार व केसरिया थाना क्षेत्र के दिलावरपुर निवासी अवनिश कुमार शामिल है. पुलिस ने एक बाइक भी बरामद किया है. थानाध्यक्ष कंचन भाष्कर ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियो को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया.
बता दें कि दो अप्रैल को दिलावरपुर हाई स्कूल के समीप बाइक सवार पांच अपराधियों ने सीएसपी संचालक प्रमोद कुमार से तीन लाख पचीस हजार रुपये लुट ली थी. प्रमोद दिलावरपुर बाबा टोला चौक भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र चलाते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










