डायन बता महिला को पीटा, हजारों की लूट

Updated at : 28 Mar 2019 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
डायन बता महिला को पीटा, हजारों की लूट

मोतिहारी : डायन का आरोप लगा कर एक महिला को मारने-पीटने तथा हजारों रुपये लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने अपने ही गांव के आधे दर्जन लोगों को आरोपित किया है. घटना पकड़ीदयाल थाना के गौरिया मझार गांव का बताया जाता है. इस संबंध में पीड़ित महिला ने महिला थाना में […]

विज्ञापन

मोतिहारी : डायन का आरोप लगा कर एक महिला को मारने-पीटने तथा हजारों रुपये लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने अपने ही गांव के आधे दर्जन लोगों को आरोपित किया है. घटना पकड़ीदयाल थाना के गौरिया मझार गांव का बताया जाता है. इस संबंध में पीड़ित महिला ने महिला थाना में आवेदन दिया है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सुबह अपने घर के दरवाजे पर सफाई कर रही थी. इसी बीच गांव के शत्रुध्न सहनी, लालावती देवी, अमीरी लाल, धरण सहनी सहित दो-तीन अज्ञात लोगों आये और डायन कह कर गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर मारने पीटने लगे. घर में घुस कर 6500 रुपये का आभूषण, 50 हजार नकदी तथा दस हजार का कपड़ा लूट कर ले गये

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन