घर में सो रहे पेटी कांट्रेक्टर की गोली मार हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2019 1:01 AM
बेतिया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटीआई मोहल्ले में गुरुवार की रात निर्माणाधीन घर में सोए एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैसखवा निवासी भवन निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मी योगेंद्र प्रसाद के पुत्र नीरज कुमार वर्मा उर्फ रिंकू (42) के रूप में की गई […]
बेतिया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटीआई मोहल्ले में गुरुवार की रात निर्माणाधीन घर में सोए एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैसखवा निवासी भवन निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मी योगेंद्र प्रसाद के पुत्र नीरज कुमार वर्मा उर्फ रिंकू (42) के रूप में की गई है.
वह अपने परिजनों के साथ थाना क्षेत्र के लालू नगर में रहता था. गोली उसके दाहिने कनपटी पर काफी करीब से मारी गई है. नीरज कुछ वर्ष पूर्व पेटी कांटेक्ट पर ठेकेदारी का काम करता था. इन दिनों रक्सौल में बोतल बंद पानी के कारोबार से जुड़ा था. वह थाना क्षेत्र के आईटीआई स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय धांगड टोली के उत्तर अपने निर्माणाधीन मकान के कोने में सामने रखने के लिए बनाये गये एक शेडनुमा कमरे में सोया था. इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










