आर्मी जवान के घर से दो लाख की संपत्ति की चोरी

अरेराज : पहाड़पुर के लखनीपुर में आर्मी जवान के घर का ताला तोड़कर दो लाख चोरी का मामला प्रकाश में आया है. आर्मी जवान अखिलेश कुमार ने पहाड़पुर थाना में दिये आवेदन में बताया है कि वे तीन भाई हैं. सभी भाई आर्मी में है. लखनीपुर मंदिर के पास आवासीय मकान का अज्ञात चोरों द्वारा […]
अरेराज : पहाड़पुर के लखनीपुर में आर्मी जवान के घर का ताला तोड़कर दो लाख चोरी का मामला प्रकाश में आया है. आर्मी जवान अखिलेश कुमार ने पहाड़पुर थाना में दिये आवेदन में बताया है कि वे तीन भाई हैं. सभी भाई आर्मी में है.
लखनीपुर मंदिर के पास आवासीय मकान का अज्ञात चोरों द्वारा गेट का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. घर में रखे गोदरेज को तोड़कर लगभग दो लाख का आभूषण, वर्तन सहित सामान की चोरी कर ली गई है. पड़ोसियों के सूचना पर पहुंचकर थाना में आवेदन दिया. थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने दूरभाष पर बताया कि अभी बाहर होने के कारण जानकारी नहीं मिल सकी है. प्राप्त आवेदन पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




