हथियारबंद अपराधियों ने दो घरों में जमकर की लूटपाट, गृहस्वामी को गोली मार कर किया जख्मी, बमबाजी कर फैलायी दहशत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2018 12:34 PM

विज्ञापन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के ओलहा मेहता टोला गांव में रविवार की रात करीब दो दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने दो घरों में जमकर लूटपाट की. अपराधियों ने लाखों रुपये के सामान लेकर चलते बने. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के ओलहा मेहता टोला गांव में रविवार की रात करीब दो दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने दो घरों में जमकर लूटपाट की. अपराधियों ने लाखों रुपये के सामान लेकर चलते बने. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के ओलहा मेहता टोला गांव में रविवार की रात करीब दो दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी और शिक्षक के घर में जमकर लूटपाट की. लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने दर्जनों राउंड फायरिंग की. बमबाजी कर अपराधियों ने दहशत भी फैलायी. अपराधियों की गोली लगने से चुटुन कुमार जख्मी हो गये. घायल चुटुन कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि अपराधियों ने कृष्णा सोनार और शिक्षक कैलाश के घर से जेवरात सहित करीब 20 लाख रुपये के समान लूट कर अज्ञात हथियारबंद अपराधी चलते बने. घटना की सूचना मिलने पर अरेराज डीएसपी अजय कुमार मिश्र हरसिद्धि थाना पहुंचे और मामले की जानकारी ली. वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन