ePaper

RLSP नेता की हत्या के बाद बवाल, उपेंद्र कुशवाहा ने ट्विट कर पूछा- ...और कितने साथियों की बलि चाहिए

Updated at : 29 Nov 2018 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
RLSP नेता की हत्या के बाद बवाल, उपेंद्र कुशवाहा ने ट्विट कर पूछा- ...और कितने साथियों की बलि चाहिए

पटना / मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल निवासी सह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रेमचंद्र कुशवाहा की गोली मार कर हत्या किये जाने की घटना को रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने अत्यंत दुखद करार दिया है. साथ ही मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए पूछा है कि आखिर रालोसपा के और कितने […]

विज्ञापन

पटना / मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल निवासी सह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रेमचंद्र कुशवाहा की गोली मार कर हत्या किये जाने की घटना को रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने अत्यंत दुखद करार दिया है. साथ ही मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए पूछा है कि आखिर रालोसपा के और कितने साथियों की बलि चाहिए. सुशासन की गरिमा को बनाये रखने के लिए?

वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार की सुबह पकड़ीदयाल में डंडों से लैस होकर सड़क पर उतर आये और आगजनी कर हंगामा करने लगे. सड़क जाम और आगजनी की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के साथ लोगों की भिड़ंत भी हुई. इसके बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिसकर्मी पीछे हो गये. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाये.

मालूम हो कि जिले के पकड़ीदयाल निवासी व रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष प्रेमचंद्र कुशवाहा को चोरमा ढांगड़ टोली के पास बुधवार की रात पौने नौ बजे गोली मार दी गयी है. प्रेमचंद्र कुशवाहा के पेट में गोली लगने पर उन्हें गंभीरावस्था में मोतिहारी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना के संबंध में डीएसपी दिनेश पांडेय ने बताया कि प्रेम पकड़ीदयाल में मौर्या हॉस्पिटल चलाते हैं. गांव लौटने के क्रम में यह घटना घटी है. मालूम हो कि प्रेमचंद्र कुशवाहा पिछली बार जिला परिषद का चुनाव लड़ चुके थे. हालांकि, उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था. वह पंचायत की राजनीति में सक्रिय थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन