पूर्वी चंपारण : उत्पाद दारोगा के घर से शराब बरामद, दो धराये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2018 9:14 AM
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : शहर के हवाई अड्डा बरियारपुर मुहल्ला में उत्पाद दारोगा के फ्लैट से 39 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई है. वहां से दो तस्कर भी पकड़े गये हैं. हालांकि उत्पाद दारोगा नरेंद्र इस बात से इन्कार कर रहे हैं. इंस्पेक्टर निरंजन कुमार को मामले की जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया […]
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : शहर के हवाई अड्डा बरियारपुर मुहल्ला में उत्पाद दारोगा के फ्लैट से 39 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई है. वहां से दो तस्कर भी पकड़े गये हैं. हालांकि उत्पाद दारोगा नरेंद्र इस बात से इन्कार कर रहे हैं.
इंस्पेक्टर निरंजन कुमार को मामले की जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है. गुरुवार को उत्पाद दारोगा नागेंद्र कुमार व विश्वमोहन पासवान ने कोटवा से शराब के साथ तस्कर विकास कुमार सहनी व चंदेश्वर सहनी को गिरफ्तार किया. दोनों कोटवा टलवा गांव के रहनेवाले हैं. फ्लैट के एक कमरे से दोनों तस्कर व शराब की बरामदगी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










