डायन का आरोप लगा महिला की आंख फोड़ने की कोशिश

Updated at : 12 Nov 2018 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
डायन का आरोप लगा महिला की आंख फोड़ने की कोशिश

मोतिहारी : जिला के केसरिया थाने अंतर्गत राजपुर गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला की आंख फोड़ने की कोशिश की गयी. उसके आंख पर नुकीले औजार से हमला किया गया. बचाने आये उसके पति सहित परिवार के एक सदस्य को भी घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा […]

विज्ञापन

मोतिहारी : जिला के केसरिया थाने अंतर्गत राजपुर गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला की आंख फोड़ने की कोशिश की गयी. उसके आंख पर नुकीले औजार से हमला किया गया. बचाने आये उसके पति सहित परिवार के एक सदस्य को भी घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर पीड़िता ने नगर थाना में आवेदन दिया है. इसमें ग्रामीण सुगम महतो, भगवान महतो, बाला महतो, दिनेश महतो, चनरदेव महतो, उमेश महतो, रामाशीष महतो, वीरेंद्र महतो, रवींद्र महतो, सोना महतो, श्रीराम महतो सहित 16 लोगों को आरोपित किया है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह दरवाजे पर बैठी थी. इस दौरान उपरोक्त सभी आरोपित हथियार से लैस होकर पहुंचे. डायन का आरोप लगा गाली गलौज की. विरोध करने पर आंख फोड़ने की कोशिश की. वहीं, घर में घुस पेटी तोड़ 75 हजार का आभूषण व 50 हजार कैश लूटने का भी आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन मिला है. आरोपितों पर कार्रवाई के लिए आवेदन को केसरिया थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन