मोतिहारी में बाइक सवार बदमाशों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली

Updated at : 21 Oct 2018 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी में बाइक सवार बदमाशों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. घटना शनिवार की रात मोतिहारी शहर के वार्ड नं 1 के कोलूअरवा की है. जहां, जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने युवक […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. घटना शनिवार की रात मोतिहारी शहर के वार्ड नं 1 के कोलूअरवा की है. जहां, जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने युवक को गोली मार फरार हो गये. गोलीबारी में जमीन कारोबारी संजय सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है.

घटना की सूचान मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया और घटना की जांच में जुट गयी. मौके से पुलिस ने खोखो भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने संजय पर पांच गोलियां दागी थी, जिसमें से चार गोली संजय को लगी थी. मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रामगढ़वा पंचायत के रामगढ़वा निवासी बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन