खाद्य निगम गोदाम में री-पैकिंग का खेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2018 6:15 AM
विज्ञापन
सिकरहना : ढाका स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदामों पर राशन वितरण व्यवस्था में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की जाती है. गोदाम पर बिना वजन किये ही खाद्यान्न के बोरों का वितरण किया जाता है. चिरैया प्रखंड के पीडीएस दुकानों को राशन आपूर्ति करने वाले गोदाम पर तौल मशीन महीनों से खराब है वही ढाका […]
विज्ञापन
सिकरहना : ढाका स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदामों पर राशन वितरण व्यवस्था में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की जाती है. गोदाम पर बिना वजन किये ही खाद्यान्न के बोरों का वितरण किया जाता है. चिरैया प्रखंड के पीडीएस दुकानों को राशन आपूर्ति करने वाले गोदाम पर तौल मशीन महीनों से खराब है वही ढाका प्रखंड वाले गोदाम पर तौल मशीन हैं लेकिन छुपा कर रखा गया है.
तौल मशीन व वाट बटखरों का लाइसेंस व सत्यापन भी नहीं कराया गया है. सबसे आश्चर्य जनक पहलू यह है कि गोदामों पर बोरा का रि-पैक किया जाता है.पूरे वजन के बोरों से 4-5 किलो खाद्यान्न निकाल कर बोरे का रि-पैकिग कर पीडीएस दुकानों को आपूर्ति कर दी जाती है. प्रभात खबर की टीम जब इस बावत जायज लेने पहुंचा तो कई मजदूर रि पैकिंग मे लगे हुए थे. राशन दुकानदारों द्वारा यह शिकायत बार बार की जाती रही है कि गोदामों पर घटतौली का शिकार हो जाते हैं लेकिन उनके शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है. इस संबंध में सहायक गोदाम प्रबंधक संजय कुमार से खराब कांटा व बोरों के रि पैकिंग के संबंध में पूछा गया तो
वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए. बतातें हैं कि प्रतिमाह इन गोदामों पर व्यापक पैमाने पर खाद्यान्नों की हेरा फेरी कर कालाबजारी की जाती हैं. दूसरी ओर पीडीएस दुकानों पर राशन पहुंचाने के दौरान रास्ते में भी खाद्यान्न का गोल माल किया जाता है.
कई बोरे रास्ते में ही निश्चित ठिकानों पर उतार दी जाती है. अधिकारियों के दबाव में घटतौली को स्वीकार कर पीडीएस दुकानदारों द्वारा भी उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है. इसको लेकर संबंधित अधिकारियों के यहां शिकायतें बार बार होती रही है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इसके निदान का कोई ठोस उपाय नहीं निकाला जा सका. इधर गोदामों पर बरती जा रही अनियमिताओं के संबंध में पूछे जाने पर खाद्य निगम के प्रभारी जिला प्रबंधक उपेन्द्र पासवान ने बताया कि जानकारी लेना पड़ेगा कि तौल मशीन कब से खराब है. दुरुस्त कराने की दिशा में क्या कार्रवाई की गयी हैं. खराब है तो जल्द ठीक कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










