दादी व पोते को फरसा से मार कर किया घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2018 5:43 AM

विज्ञापन

मोतिहारी : टवा थाने के कल्याणपुर वृत गांव में पुरानी रंजिश को लकर रफीकन खातून व उसके पौत्र अमजद हुसैन को फरसा से मार घायल कर दिया. रफीकन दरवाजे पर बैठी थी. इस दौरान हरवे हथियार से लैस कुछ लोगों ने पहुंच गाली गलौज की. विरोध करने पर फरसा से हमला कर दिया. बचाने गये […]

विज्ञापन

मोतिहारी : टवा थाने के कल्याणपुर वृत गांव में पुरानी रंजिश को लकर रफीकन खातून व उसके पौत्र अमजद हुसैन को फरसा से मार घायल कर दिया. रफीकन दरवाजे पर बैठी थी. इस दौरान हरवे हथियार से लैस कुछ लोगों ने पहुंच गाली गलौज की. विरोध करने पर फरसा से हमला कर दिया. बचाने गये अमजद के साथ भी मारपीट की.

घायल दादी-पोते को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.घटना को लेकर रफीकन ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है.उसने ग्रामीण रहिमुद्दीन अंसारी, कलामुद्दीन अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, अजमुद्दीन अंसारी, शायदा खातून, जहरीना खातून सहित अन्य को आरोपित किया है. 20 हजार कैश छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए कोटवा थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन