पटोरी में लूट के दौरान युवक को मारी गोली

शाहपुर पटोरी : टोरी स्थित एसबीआई की शाखा से राशि निकालकर लौट रहे केशोनारायणपुर पंचायत के सैदपुर मिल्की निवासी श्रीनारायण राय के पुत्र अखिलेश कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी. इस क्रम में सशस्त्र अपराधियों ने अखिलेश के पास मौजूद राशि छीन ली. राशि कितनी थी, इसकी जानकारी अब तक नहीं हो सकी है. […]
शाहपुर पटोरी : टोरी स्थित एसबीआई की शाखा से राशि निकालकर लौट रहे केशोनारायणपुर पंचायत के सैदपुर मिल्की निवासी श्रीनारायण राय के पुत्र अखिलेश कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी. इस क्रम में सशस्त्र अपराधियों ने अखिलेश के पास मौजूद राशि छीन ली. राशि कितनी थी, इसकी जानकारी अब तक नहीं हो सकी है. घायल अवस्था में उसे अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी लाया गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया. गोली उसके कंधे में लगी है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रियव्रत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




