पहले जबरन मांग में डाल दिया सिंदूर, फिर साथ रहने से इन्कार करने पर आशिक ने...

मोतिहारी : पलनवा में एक दिलफेक आशिक ने दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया. उसने शादी से इंकार करने पर 15 वर्षीया किशोरी को जिंदा जला दिया. उसकी हालत गंभीर है. डंकन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया है . लड़की पलनवा थाने के पसौना तपसी गांव की रहने […]
मोतिहारी : पलनवा में एक दिलफेक आशिक ने दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया. उसने शादी से इंकार करने पर 15 वर्षीया किशोरी को जिंदा जला दिया. उसकी हालत गंभीर है. डंकन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया है . लड़की पलनवा थाने के पसौना तपसी गांव की रहने वाली है. आरोपी युवक भी उसी गांव का है. दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे. सदर अस्पताल में इलाजरत लड़की का पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बयान दर्ज किया.
लड़की ने पुलिस को बताया है कि वह जैतापुर हाईस्कूल के नौवीं में पढ़ती है. उसके गांव का राहुल कुमार गुप्ता भी उसके साथ पढ़ता है. स्कूल आते-जाते समय राहुल उसके साथ छेड़खानी करता था. चार-पांच महीना पहले बीच रास्ते में पकड़ जबरन मांग में सिंदूर डाल दिया. परिजनों को इस बात की जानकारी हुई, तो दोनों को काफी डांटा. इस घटना के बाद राहुल उससे दूर रहने लगा. सात मई को दोपहर 12 बजे राहुल ने मिलने का दबाव बनाया. उसके बाद बहला-फुसला कर अपने घर ले गया. शादी का हवाला देकर पत्नी की तरह साथ रहने का दबाव दिया. घर से गायब रहने पर परिजन खोजते राहुल के घर पहुंचे. राहुल को डांट-फटकार कर लड़की को घर ले गये.
राहुल व उसके परिवार वालों पर लड़की के परिजनों ने केस करने की धमकी दी. उसके बाद राहुल व उसके दादा केरोसिन साह ने घर में घुस केरोसिन छिड़क शरीर में आग लगा दी. घटना के समय लड़की के पिता व मां घर में नहीं थे. सूचना पर घर पहुंचे, उसके बाद अधजली अवस्था में उठा डंकन अस्पताल ले गये. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि पीड़िता के आवेदन को कार्रवाई के लिए पलनवा थाना भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




