खराब परफॉर्मेंस पर डीएसपी व इंस्पेक्टर नपेंगे : डीजीपी

Updated at : 12 May 2018 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
खराब परफॉर्मेंस पर डीएसपी व इंस्पेक्टर नपेंगे : डीजीपी

रिव्यू के दौरान डीजीपी ने दी सख्त हिदायत पुलिस-पब्लिक संवाद में मुखर हो बोली जनता ट्रैफिक, नशापान व डीजे आदि को गिनाया मोतिहारी : पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम को लेकर मोतिहारी पहुंचे पुलिस महानिदेशक ने चंपारण के तीन जिला के पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा किया. रिभ्यू के दौरान डीजीपी ने कहा कि वारंट व […]

विज्ञापन

रिव्यू के दौरान डीजीपी ने दी सख्त हिदायत

पुलिस-पब्लिक संवाद में मुखर हो बोली जनता
ट्रैफिक, नशापान व डीजे आदि को गिनाया
मोतिहारी : पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम को लेकर मोतिहारी पहुंचे पुलिस महानिदेशक ने चंपारण के तीन जिला के पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा किया. रिभ्यू के दौरान डीजीपी ने कहा कि वारंट व अनुसंधान निष्पादन की जिम्मेवारी डीएसपी व इंस्पेक्टर की होगी. प्रतिमाह निष्पादीत कार्य की समीक्षा होगी. रिव्यू में खराब परफॉर्मेंस वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई हो तो आश्चर्य नही. ऐसे में थानेदार भी कार्रवाई से वंचित नहीं होगे. शुक्रवार को अपराध समीक्षा के बाद डीजीपी ने जिला सहित बेतिया व बगहा के आये आमजन से खुला संवाद किया. अपराध नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग को लेकर लोगों का सुझाव व समस्याओं को सूना.
इस दौरान शांति समिति के अध्यक्ष डॉ प्रवेज, धर्मवीर प्रसाद,नसीमा खातून,सुरेश सहनी,डॉ खुर्शीद अजीज आदि ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने व माह में एकबार समिति सदस्याओं के साथ पुलिस पदाधिकारियों की बैठक बुलाये जाने की मांग से संबंधित सूझाव रखा. सुगौली के व्यवसायी सह नेता रामगोपाल खंडेलवाल ने पिछले दिनों सुगौली में बिगड़ी आपसी सदभाव को पटरी पर लौटने की जानकारी साझा करते हुए घटना में नामजद लोगों के बारे में पुलिस प्रशासन से पहल करने की मांग की. वही बेरोकटोक बज रहे डीजे पर सख्ती से रोक लगाने का सुझाव दिया.
चैंबर ऑफ कॉर्मस के महासचिव रामभजन ने शहर में बढ़ रहे नशे के करोबार व ठिकानों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की. वही प्रत्येक नाका में पुलिस-व्यवसायी संवाद की व्यवस्था बहाल करने का सुझाव दिया. बेतिया नप के उपमुख्य पार्षद क्यूब अंसारी ने बेतिया शहर के अति व्यस्तम मीना बाजार में पुलिस चौकी खोलने व शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दूरूस्त करने की दिशा में प्रयास करने की मांग रखा. नप के वार्ड 31 के पार्षद अमरनाथ गुप्ता ने वार्ड क्षेत्र के बसवरिया में अवैध चुलाई शराब निर्माण की सूचना देते उसपर रोक लगाने की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन