सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों की आशंका को ले रेलवे की सुरक्षा पुख्ता
Updated at : 08 May 2018 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : इंडो-नेपाल की ओपन सीमा की संदिग्ध गतिविधियों की आशंका को लेकर रेलवे की सुरक्षा सख्त की गयी है. सीमा इलाकों के रेल खंड की सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (आरपीएसएफ) की तैनाती हुई है. इनमें आरपीएफएस के थर्ड बटालियन की डी कंपनी मोतिहारी में कैंप कर रही है. बापूधाम मोतिहारी को […]
विज्ञापन
मोतिहारी : इंडो-नेपाल की ओपन सीमा की संदिग्ध गतिविधियों की आशंका को लेकर रेलवे की सुरक्षा सख्त की गयी है. सीमा इलाकों के रेल खंड की सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (आरपीएसएफ) की तैनाती हुई है. इनमें आरपीएफएस के थर्ड बटालियन की डी कंपनी मोतिहारी में कैंप कर रही है.
बापूधाम मोतिहारी को डी कंपनी का लोकल हेडक्वार्टर बनाया गया है. जिसका मुख्यालय हेडक्वार्टर लखनऊ है. इनमें समस्तीपुर रेल मंडल के नरकटियागंज, दरभंगा, रक्सौल, सहरसा व मोतिहारी सहित पांच आरपीएफ पोस्ट बापूधाम मोतिहारी आरपीएसएफ के कार्य क्षेत्र में हैं, जहां आरपीएसएफ के तैनात जवान का कमान व कमांड मोतिहारी से होगा. आरपीएफएस के इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को डी कंपनी का कमांडर नियुक्त करते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने डी कंपनी की कमान सौंपी है. जिसमें दो इंस्पेक्टर, चार सब इंस्पेक्टर के अलावें 86 जवान शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक मंडल के विभिन्न रेल खंड एवं यात्री सुरक्षा को लेकर दस-दस जवानों की तैनाती जगह-जगह आरपीएफ पोस्ट के लिए की गयी है. नरकटियागंज, रक्सौल, सहरसा व दरभंगा आदि आरपीएफ थानों को दस जवान सहित एक अधिकारी की तैनाती बापूधाम मोतिहारी आरपीएसएफ कमांडर के द्वारा की गयी है. इन रेल खंडों की निगेहबानी सहित ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफएस टीम को लगातार गस्त करने का आदेश दिया गया है. बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार यादव ने बताया कि आरपीएफएस की तैनाती से रेल खंड पर संदिग्ध गतिविधियों पर बारिकी से नजर रखी जा रही है. इससे अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगा है.
स्टेशन पर पार्किंग सेवा ठप
मोतिहारी. बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर संचालित दोपहिया वाहन पार्किंग एजेंसी ने हाथ खड़ा कर दी है. जय माता दी पार्किंग एजेंसी ने दिवालीया का हवाला देते हुए रेलवे को डेढ़ लाख रूपये का चुन्ना लगाया है. पिछले कई माह से एजेंसी द्वारा राजस्व नहीं जमा करने पर रेलवे प्रशासन द्वारा बार-बार अल्टीमेटम दी गयी. लेकिन एजेंसी ने समस्तीपुर मंडल को पत्र लिख दिवालिया का हवाला देते हुए बकाया राजस्व देने में असर्थतता जतायी. इसबीच एजेंसी पार्किंग को भी चालू रखा. नतीजतन रेलवे प्रशासन को बाध्य होकर एजेंसी को निरस्त करते हुए पार्किंग संचालन को बंद करना पड़ा है. एसएस राकेश त्रिपाठी ने बताया कि यात्री सुविधा के मद्देनजर मंडल प्रशासन को पत्र लिख वाहन पार्किंग के लिए एजेंसी बहाल करने का आग्रह की गयी है.
फिटनेस के लिए जवान लगा रहे दौड़
बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ पोस्ट के जवान व अधिकारी इनदिनों बॉडी फिटनेस में लगे हैं. अधिकारिक आदेश के बाद पोस्ट के अधिकारी व जवानों के लिए नियमित पीटी करना अनिवार्य हो गया है. सुबह-सुबह मॉनिंग वाक के साथ अधिकारी व जवान शारीरिक व्यायाम व परेड में शामिल हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




