डायन का आरोप लगा कर महिला को पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2018 4:25 AM
मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के बसवरिया गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला को अर्धनग्न कर पीटा गया. वह दरवाजे पर बैठी थी. इस दौरान कुछ लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे. डायन का आरोप लगाते हुए घर की बीमार महिला को ठीक करने को कहा. उसने विरोध किया, तो अर्धनग्न कर उसकी बेरहमी से […]
मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के बसवरिया गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला को अर्धनग्न कर पीटा गया. वह दरवाजे पर बैठी थी. इस दौरान कुछ लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे. डायन का आरोप लगाते हुए घर की बीमार महिला को ठीक करने को कहा. उसने विरोध किया, तो अर्धनग्न कर उसकी बेरहमी से पिटाई की. ग्रामीणों ने पहुंच उसकी जान बचायी. घायल महिला ने प्राथमिकी करायी है. उसने कामेश्वर साह, मोहन साह, विकास साह, मालती देवी सहित अन्य को आरोपित किया है. जबरन मैला पिलाने व गले से मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










