धोखाधड़ी में पिता-पुत्र को पांच वर्ष की सजा जमीन रजिस्ट्री के नाम पर ठगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2018 5:41 AM
मोतिहारी : रघुनाथपुर ओपी के मजुराहां निवासी संतोष कुमार सिंह ने शहर के गायत्री नगर मोहल्ला निवासी मुकुंद कुमार पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में नगर थाना में एक आवेदन देते हुए संतोष कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि मुकुंद कुमार की 80.65 डिसमिल जमीन आठ लाख रुपये प्रति कठ्ठा […]
मोतिहारी : रघुनाथपुर ओपी के मजुराहां निवासी संतोष कुमार सिंह ने शहर के गायत्री नगर मोहल्ला निवासी मुकुंद कुमार पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में नगर थाना में एक आवेदन देते हुए संतोष कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि मुकुंद कुमार की 80.65 डिसमिल जमीन आठ लाख रुपये प्रति कठ्ठा की दर से जमीन खरीदारी की बात हुई. पैसा भी ले लिया. अब टाल-मटोल कर रहे है. बुधवार को गांधी मैदान से टहल कर मजुराहां अपने घर जो रहे थे कि जेल के पीछे मुकुंद खड़ा होकर फोन पर किसी से कह रहा था कि हत्या कर देंगे. हल्ला करने पर मुकुंद भाग खड़ा हुआ. वे लोग भू-माफिया हैं. पैसा हड़पने की नीयत से हत्या की करा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










