विरोध में महिलाओं ने थाने पर किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2018 4:55 AM
विज्ञापन
पुलिस पर लगाया गलत ढंग से फंसाने का आरोप मोतिहारी : मुफस्सिल पुलिस ने मधुबनीघाट में छापेमारी कर पकड़ीदयाल डुमरवाना के मो गफ्फूर व मधुबन मारीपुर के करीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया. जिस घर से दोनों की गिरफ्तारी हुई है, पुलिस ने उस घर से एक लीटर चुलाई शराब भी बरामद किया है. छापेमारी के […]
विज्ञापन
पुलिस पर लगाया गलत ढंग से फंसाने का आरोप
मोतिहारी : मुफस्सिल पुलिस ने मधुबनीघाट में छापेमारी कर पकड़ीदयाल डुमरवाना के मो गफ्फूर व मधुबन मारीपुर के करीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया. जिस घर से दोनों की गिरफ्तारी हुई है, पुलिस ने उस घर से एक लीटर चुलाई शराब भी बरामद किया है. छापेमारी के दौरान घर मालिक बुधन दास फरार हो गया. इधर दोनों की गिरफ्तारी के विरोध में दर्जनों महिलाए थाना पहुंच हंगामा किया. थाना पहुंची सहाना खातून व अखतून नेशा का कहना था कि गफ्फुर व करीमुद्दीन रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में आये थे. गुरुवार को बरात दरवाजा लगने वाली थी. इस दौरान पुलिस ने पहुंच दोनों को पकड़ लिया.
पुलिस ने बताया कि कंट्राेल रूम से सूचना मिली है कि दोनों शराब कारोबारी है. छानबीन के बाद उन्हें छोड़ा जायेगा. सुबह थाना पर आने के बाद पता चला कि पुलिस ने शराब की बरामदगी दिखा प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि शराब बरामद हुई थी. घर मालिक बुधन दास के अलावे उक्त दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










