वैशाखी आज, गुरुद्वारा में होगी गुरुवाणी

Updated at : 14 Apr 2018 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
वैशाखी आज, गुरुद्वारा में होगी गुरुवाणी

मोतिहारी : वैशाखी गुरु पर्व शनिवार को है. सिख धर्मावलंबियों ने पर्व की सभी तैयारी पूरी कर ली है. हर ओर उत्साह व उमंग का माहौल है. इस अवसर पर शहर के गांधीनगर स्थित गुरुद्वारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. गुरुसिंघ सभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार की सुबह पिछले एक माह […]

विज्ञापन

मोतिहारी : वैशाखी गुरु पर्व शनिवार को है. सिख धर्मावलंबियों ने पर्व की सभी तैयारी पूरी कर ली है. हर ओर उत्साह व उमंग का माहौल है. इस अवसर पर शहर के गांधीनगर स्थित गुरुद्वारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. गुरुसिंघ सभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार की सुबह पिछले एक माह से जारी सहज पाठ साहेब जी की समाप्ति होगी.

इसमें काफी संख्या में सिख समाज के लोग भाग लेंगे. इसके बाद गुरुवाणी कीर्तन में गुरुद्वारा, पटना के हजुरी रागी जत्था भाई ज्ञान सिंह प्रभु के विचारों की भक्तीमयी प्रस्तुति देंगे. सभा के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह छाबड़ा ने बताया कि गुरुवाणी कीर्तन सर्व धर्म संभाव कार्यक्रम है. इसमें सभी धर्म के लोगों की उपस्थिति होती है. खास बात यह कि इस मौके पर बच्चों भी सम्मिलित होते हैं. ताकि, उन्हें आस्थावान बनाने की दिशा में प्रेरित किया जा सके. इसके बाद आयोजित गुरुवाणी विचार में धर्मावलंबी प्रभु के विचारों पर प्रकाश डालेंगे.

पर्व के मद्देनजर सिख समाज के लोगों में आनंद व उत्साह का माहौल है. वैशाखी मुख्यत: कृषि पर्व है. फसल काटने के बाद नये साल की शुरुआत के तौर पर वैशाखी पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि नए साल की आज से शुरुआत हो रही है. पर्व के मौके पर गुरुद्वारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. खालसा पंथ के 550 वें स्थापना दिवस पर वैशाखी गुरु पर्व मनेगा.
सत्यपाल सिंह छाबड़ा, गुरुद्वारा प्रबंधक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन