बिहार : मोतिहारी में स्कूल शिक्षक की पिटाई से नर्सरी क्लास के छात्र की मौत

Updated at : 29 Mar 2018 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मोतिहारी में स्कूल शिक्षक की पिटाई से नर्सरी क्लास के छात्र की मौत

मोतिहारी :बिहारके मोतिहारीमें मुफस्सिल थाने के गोढवा बेंगहा स्थित एक निजी स्कूल मे नर्सरी के छात्र सूरज कुमार की पिटाई से मौत हो गयी. वह स्कूल के छात्रावास मे रहकर पढ़ता था. उसका बड़ा भाई दीपक भी उसी स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ता है. परिजनों का आरोप है कि स्कूल के शिक्षक की पिटाई […]

विज्ञापन

मोतिहारी :बिहारके मोतिहारीमें मुफस्सिल थाने के गोढवा बेंगहा स्थित एक निजी स्कूल मे नर्सरी के छात्र सूरज कुमार की पिटाई से मौत हो गयी. वह स्कूल के छात्रावास मे रहकर पढ़ता था. उसका बड़ा भाई दीपक भी उसी स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ता है. परिजनों का आरोप है कि स्कूल के शिक्षक की पिटाई से सूरज की मौत हुई है.

मृतक केसरिया चैनपुर निवासी नंदकिशोर साह का पुत्र था. घटना के बाद अस्पताल मे शव छोड़ शिक्षक फरार हो गये. अस्पताल पहुंच परिजनों ने सूरज के शरीर पर जख्म देख बदहवास हो गये. अस्पताल मे हंगामा शुरू कर दिया. थाना प्रभारी अरविंद प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया. आवेदन मिलने पर आगे कि कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन