छतौनी में खुला शहरी पीएचसी ओपीडी में होगा मरीजों का इलाज

Updated at : 29 Mar 2018 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
छतौनी में खुला शहरी पीएचसी ओपीडी में होगा मरीजों का इलाज

मोतिहारी : पकड़ीदयाल-मोतिहारी पथ में छतौनी बंगाली काॅलोनी से सटे शहरी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र की स्थापना की गयी है. जिसका उद्घाटन बुधवार को जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल व जिप स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष कविता सिंह ने संयुक्त रूप से किया. जिला परिषद के मार्केट स्थित औषधालय में स्वास्थ केंद्र के शुभारंभ मौके पर जिप अध्यक्ष ने […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पकड़ीदयाल-मोतिहारी पथ में छतौनी बंगाली काॅलोनी से सटे शहरी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र की स्थापना की गयी है. जिसका उद्घाटन बुधवार को जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल व जिप स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष कविता सिंह ने संयुक्त रूप से किया. जिला परिषद के मार्केट स्थित औषधालय में स्वास्थ केंद्र के शुभारंभ मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि इस केंद्र के खुलने लाभ शहरी सहित देहाती दोनों ही क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा. इस केंद्र के स्थापना से सदर प्रखंड के ग्रामीण परिवेश के कई गांव के लोगों को उपचार में सहुलियत होगी. कहा कि मरीजों के उपचार के लिए यह केंद्र दिन के 12 बजे से रात्रि आठ बजे तक खुला रहेगा.

इसबीच ओपीडी में चिकित्सक मरीजों को देखेंगे, वहीं उन्हें चिकित्सीय उपचार की सलाह देंगे. उन्होंने कहा कि शहर के अस्पतालों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत वैकल्पिक तौर पर शहरवासियों के लिए प्राथमिक उपचार के लिए केंद्र खोली गयी है. यहां उपचार को पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सीय सलाह के साथ नि: शुल्क दवा भी मिलेगी. जिप स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष कविता सिंह ने स्वास्थ केंद्र की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त की.

कहा कि शहर की आबादी दिनों-दिन बढ़ रही है. ऐसे में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र खुलने से आम मरीजों को ईलाज में सुविधा मिलेगी. खासकर छतौनी सहित ग्रामीण इलाकों से ईलाज को आनेवाले मरीज आसानी से ओपीडी में अपना उपचार करा सकेगे. उन्होंने ओपीडी संचालन को नियमित ससमय संचालन का निर्देश दिया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ प्रशांत कुमार ने केन्द्र को सुसज्जित कर बेहतर संचालन का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर पूर्व विधायक पवन जायसवाल, जिप सदस्य गणेश सिंह, अनमोल राम,चिंता देवी,पूर्व पार्षद प्रभात सिंह, चिकित्सा प्रभारी डॉ श्रवण कुमार सहित स्वास्थ कर्मी व नर्स उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन