ओपी थानाध्यक्ष पर चिकित्सक ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Updated at : 29 Mar 2018 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
ओपी थानाध्यक्ष पर चिकित्सक ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

अरेराज : ओपी थानाध्यक्ष पर चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए चिकित्सक संघ ने डीएसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. चिकित्सक संघ के सचिव के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से मिलकर आवेदन देकर जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है. सचिव अपने […]

विज्ञापन

अरेराज : ओपी थानाध्यक्ष पर चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए चिकित्सक संघ ने डीएसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. चिकित्सक संघ के सचिव के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से मिलकर आवेदन देकर जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है. सचिव अपने आवेदन में लिखा है कि ओपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार द्वारा डॉ राहुल कुमार के क्लिनिक पर रात्रि में जाकर धमकियां दी जाती हैं.

जांच के लिए प्रमाण पत्रों की मांग की जाती है. चिकित्सक द्वारा यह कहा जाता है कि आप मेरे प्रमाण पत्र देखने के अधिकृत पदाधिकारी हैं. तब थानाध्यक्ष द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करते हुए क्लीनिक बंद करवा देने की धमकियां देते हैं. साथ ही क्लीनिक में बैठे मरीजों को भगा दिया जाता है. आवेदन में लिखा गया है कि 24 मार्च की रात्रि में थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचकर हो हल्ला करने लगे. साथ ही इलाज़ के लिए आए मरीजो को भगा दिया गया.

इसके पूर्व में भी तीन बार इस प्रकार की घटना किया जा चुका है. इसको लेकर संघ द्वारा चिकित्सक के मान सम्मान और ख्याति को देखते हुए अपने स्तर से जांच कर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग डीएसपी से की गई है. ओपी थाना अध्यक्ष ने बताया कि लगाया गया आरोप निराधार है. क्लिनीक के बाहर प्रशव के लिए हरसिद्धि से आ रही महिला को जबरदस्ती रोककर क्लिनीक में ले जाया जा रहा था. मरीज के परिजनों व आशा की बकझक सुनकर मरीज को रेफरल अस्पताल ले जाने की सलाह देकर हल्ला को शांत कराया गया. साथ ही अस्पताल प्रभारी को भी इसकी सूचना तुरन्त दिया गया कि अस्पताल आ रहे मरीजो को आशा की मिलीभगत से निजी क्लिनीक में ले जाया जा रहा है.

कहते हैं पदाधिकारी
डीएसपी नूरूल हक ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. इस संदर्भ में ओपी प्रभारी से पूछताछ की गई है. उन्होंने इससे इनकार किया है. इस मामले की जांच कराई जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन