बिहार : उत्तर बिहार जोनल कमेटी के तीन नक्सली धराये

Updated at : 28 Mar 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : उत्तर बिहार जोनल कमेटी के तीन नक्सली धराये

पकड़ीदयाल (पूचं) : चिमनी संचालक से लेवी का पैसा मांगने आये तीन नक्सलियों को पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया. पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों उत्तर बिहार जोनल कमेटी के सक्रिय सदस्य हैं. उनके पास से पिस्टल, 7.65 एमएम के दो कारतूस, लेवी का पर्चा तथा रसीद बरामद की गयी है. डीएसपी दिनेश पांडेय ने […]

विज्ञापन
पकड़ीदयाल (पूचं) : चिमनी संचालक से लेवी का पैसा मांगने आये तीन नक्सलियों को पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया. पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों उत्तर बिहार जोनल कमेटी के सक्रिय सदस्य हैं. उनके पास से पिस्टल, 7.65 एमएम के दो कारतूस, लेवी का पर्चा तथा रसीद बरामद की गयी है. डीएसपी दिनेश पांडेय ने बताया कि अजय साह राजेपुर नवादा स्थित चिमनी संचालक से लेवी का 50 हजार रुपये लेने आया था. पुलिस को पहले से सूचना थी. पहले अजय साह को पकड़ा गया, जो चैता बभनटोली का रहनेवाला है.
पूछताछ के बाद डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने दो नक्सलियों चैता बभनटोली के दिनेश साह व रूपनी मठ टोला के रामबाबू बैठा को गिरफ्तार किया. दोनों की गिरफ्तारी पकड़ीदयाल के डुमरबना क्षेत्र से हुई. एसपी अभियान एचएस गौरव ने बताया कि बड़े नक्सली जेल के अंदर हैं. ऐसे में नये युवक संगठन से जुड़ कर लेवी वसूल रहे हैं. उन्होंने कहा कि पकड़े गये नक्सलियों से पूछताछ में आधा दर्जन नक्सलियों को चिह्नित किया गया है. डीएसपी ने कहा कि पता चला है कि क्षेत्र में कुछ सफेदपोश नक्सलियों को आश्रय देते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन