युवक की हत्या कर शव को फेंका

Updated at : 27 Mar 2018 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव को फेंका

सोये अवस्था में उठा ले गये बदमाश, बेरहमी से पीटा दिव्यांग बहन ने गांव के ही चार लोगों को किया आरोपित मोतिहारी : केसरिया थाने के कुशहर गांव निवासी 32 वर्षी मो जमाल को कुछ लोग घर से उठा ले गये. रात भर उसकी जमकर पिटाई की, उसके बाद गंभीर हालत में उसे घर के […]

विज्ञापन

सोये अवस्था में उठा ले गये बदमाश, बेरहमी से पीटा

दिव्यांग बहन ने गांव के ही चार लोगों को किया आरोपित
मोतिहारी : केसरिया थाने के कुशहर गांव निवासी 32 वर्षी मो जमाल को कुछ लोग घर से उठा ले गये. रात भर उसकी जमकर पिटाई की, उसके बाद गंभीर हालत में उसे घर के पास फेंक फरार हो गये. उसकी दिव्यांग बहन की सुबह में नींद खुली तो देखा कि उसका भाई खुन से लथपथ घर के दरवाजे पर गिरा हुआ है.
शोर मचाने पर आसपास के लोग इकठ्ठे हुए. घायल मो जमाल को इलाज के लिए मोतिहारी लेकर आये. शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. छतौनी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम कराने आये चचेरे भाई मो सलाउद्दीन के अनुसार, जमाल शनिवार की रात दरवाजे पर सोया था. इस दौरान ग्रामीण मो तसलिम मियां, मो संजूर, मो मुन्ना व मोरियम खातून दरवाजे पर पहुंचे और उसे खींचते हुए अपने घर ले गये.
रात भर उसकी पिटाई की, उसके बाद मरा हुआ समझ दरवाजे पर फेंक फरार हो गये. सुबह करीब चार बजे उसकी बहन की नींद खुली तो देखा कि जमाल खून से लथपथ दरवाजे पर गिर कराह रहा है.
उसने शोर मचाया तो ग्रामीण इकठ्ठे हुए. उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. उसने घटना का कारण बताने से साफ इंकार किया. कहा कि उनके बीच न तो जमीन विवाद था, नहीं कोई पुरानी रंजिश थी. छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव ने बताया कि आवेदन मिला है. कार्रवाई के लिए आवेदन को केसरिया थाना भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन