मोतिहारी के दो बंदियों की मौत

Updated at : 27 Mar 2018 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी के दो बंदियों की मौत

मोतिहारी : सेंट्रल जेल मोतिहारी के सजायवार बंदी सुरेश चौधरी (70) विचाराधीन बंदी समसुद्दीन मियां (60) की इलाज के दौरान मौत हो गयी. समसुद्दीन का इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा था, जबकि सुरेश को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया था. जानकारी के अनुसार, समसुद्दीन कुंडवाचैनुपर के गवंद्री का रहने वाला था. उसकी तबियत […]

विज्ञापन

मोतिहारी : सेंट्रल जेल मोतिहारी के सजायवार बंदी सुरेश चौधरी (70) विचाराधीन बंदी समसुद्दीन मियां (60) की इलाज के दौरान मौत हो गयी. समसुद्दीन का इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा था, जबकि सुरेश को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया था. जानकारी के अनुसार, समसुद्दीन कुंडवाचैनुपर के गवंद्री का रहने वाला था.

उसकी तबियत बिगड़ने पर 23 मार्च को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया.जहां उसकी मौत हो गयी. वहीं सुरेश चौधरी पश्चिमी चंपारण के लौकरिया थाने के सुखावारी गांव का रहने वाला था. उसे पिछले साल इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया था. पोस्टमार्टम के बाद दोनों जगहों से कार्रवाई के लिए नगर थाना में आवेदन भेजा गया है. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन