दंपती को धारदार हथियार से मार किया घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2018 3:32 AM
मोतिहारी : छतौनी थाना अंतर्गत बड़ा बरियारपुर में राजेंद्र साह व उसकी पत्नी शीला देवी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायल दम्पत्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर शीला ने पुलिस कैम्प में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि अपनी […]
मोतिहारी : छतौनी थाना अंतर्गत बड़ा बरियारपुर में राजेंद्र साह व उसकी पत्नी शीला देवी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायल दम्पत्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर शीला ने पुलिस कैम्प में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि अपनी जमीन में घर बनाने के लिए ईट गिरवा रही थी. इस दौरान अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार, ललन साह, आरती देवी, सीमा देवी व गौरी देवी ने दरवाजे पर पहुंच ईंट गिरवाने से रोक दिया. विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया. केस करने पर अंजाम भूगतने की धमकी दी. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए छतौनी थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










