पूर्वी चंपारण के पूर्व प्रमुख की बैरगनिया में गोली मार हत्या

सीतामढ़ी/बैरगनिया : बैरगनिया थाना क्षेत्र के पचटकी राम गांव के समीप सोमवार की दोपहर अज्ञात अपराधियों ने पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल के पूर्व प्रमुख देवेंद्र कुमार सिंह(50) की गोली मारकर हत्या कर दी. वह बाइक पर सवार होकर उक्त रास्ते से गुजर रहे थे. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुजीत कुमार व अवर निरीक्षक विजय […]
सीतामढ़ी/बैरगनिया : बैरगनिया थाना क्षेत्र के पचटकी राम गांव के समीप सोमवार की दोपहर अज्ञात अपराधियों ने पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल के पूर्व प्रमुख देवेंद्र कुमार सिंह(50) की गोली मारकर हत्या कर दी. वह बाइक पर सवार होकर उक्त रास्ते से गुजर रहे थे. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुजीत कुमार व अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर थाना लाया. मृतक की जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर पहचान की गयी.
वह पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना के थिरबिटिया निवासी बच्चा सिंह का पुत्र था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




