पैसे मांगने पर दी जान मारने की धमकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2018 4:11 AM

विज्ञापन

19 लाख रुपये लेकर नहीं की जमीन की रजिस्ट्री मोतिहारी : श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला निवासी पिंटू कुमार से जमीन ब्रिकी के नाम पर 19 लाख लेकर हड़प लिया गया. पैसा वापस मांगा, तो उसे 19 लाख का दो चेक दिया गया, जो बैंक में डालने पर राशि कम रहने के कारण बाउंस कर गया. घटना […]

विज्ञापन

19 लाख रुपये लेकर नहीं की जमीन की रजिस्ट्री

मोतिहारी : श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला निवासी पिंटू कुमार से जमीन ब्रिकी के नाम पर 19 लाख लेकर हड़प लिया गया. पैसा वापस मांगा, तो उसे 19 लाख का दो चेक दिया गया, जो बैंक में डालने पर राशि कम रहने के कारण बाउंस कर गया. घटना को लेकर उसने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने गोविंदगंज के रढिया निवासी नीरज व उसके पिता नवलकिशोर को आरोपित किया है. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पिंटू ने बताया कि उसका पैतृक गांव रढिया है.
ग्रामीण नीरज व पिता नवलकिशोर श्रीकृष्ण नगर स्थित घर पर आये. बोले की जमीन बेचनी है. प्रति कठ्ठा पांच लाख कीमत तय हुआ. उसके बाद 20 लाख एडवांस मांगा. उसके बाद रजिस्ट्री में टालमटोल करने लगे. पैसा मांगने पर एक लाख के अलावा एक 10 लाख का चेक व दूसरा नौ लाख का चेक एसबीआइ पटना बैंक का दिया. मोतिहारी एडीबी ब्रांच में दोनों चेक डाला तो बाउंस कर गया. पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन