जमीन विवाद में चार लोगों पर फरसा से किया हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2018 4:09 AM
मोतिहारी : तुरकौलिया थाने के जयसिंहपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मुकेश पासवान, उसके चाचा बेलास पासवान, भाई नरेश पासवान व ललिता देवी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर मुकेश ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. बताया कि […]
मोतिहारी : तुरकौलिया थाने के जयसिंहपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मुकेश पासवान, उसके चाचा बेलास पासवान, भाई नरेश पासवान व ललिता देवी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर मुकेश ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. बताया कि दरवाजे पर बैठा था.
इस दौरान पचुलाल पासवान, धनेशर पासवानर, मनोज पासवान, राज कुमार पासवान, संदीप पासवान, विनोद पासवान, द्वारिका पासवान, विकाश पासवान, अंगेश पासवान, छोटन पासवान, रेश्मी देवी व सोना देवी ने दरवाजे पर पहुंच गाली गलौज करते हुए मकान बनाने से रोक दिया. विरोध करने पर फरसा व चाकू से मार सभी को घायल कर दिया. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए तुरकौलिया थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










