सुखजीत ने बांध कर घोंट दिया गला

Updated at : 17 Mar 2018 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
सुखजीत ने बांध कर घोंट दिया गला

मोतिहारी : सुखजीत ने पुलिस को बताया है कि उसने प्रिंस के अपहरण का दो बार प्रयास किया था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. सोमवार को प्रिंस स्कूल से आ रहा था तो रास्ते में रोक सुखजीत ने कहा कि घर से गेंद लेकर स्कूल में आओ, खेला जायेगा. वह घर से गेंद लेकर गया, […]

विज्ञापन

मोतिहारी : सुखजीत ने पुलिस को बताया है कि उसने प्रिंस के अपहरण का दो बार प्रयास किया था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. सोमवार को प्रिंस स्कूल से आ रहा था तो रास्ते में रोक सुखजीत ने कहा कि घर से गेंद लेकर स्कूल में आओ, खेला जायेगा. वह घर से गेंद लेकर गया, जहां सुखजीत ने स्कूल के कमरे में ले जाकर उसका हाथ-पैर व मुंह बांध दिया. इसकी सूचना अपने दोस्त सत्यम व सुरज को दी. कहा कि प्रिंस का अपहरण कर लिए. फर्जी नाम के सिम से उसके परिजन के पास फोन कर दस लाख की फिरौती मांगो.

उसने यह भी बताया है कि गांव में हो-हल्ला के बाद प्रिंस के परिजन उसके घर आकर पूछताछ करने लगे. पकड़े जाने की डर से स्कूल में जाकर तार से प्रिंस का गला घोंट हत्या कर दी. प्रिंस के हत्या की खबर उसने दोनों दोस्तों को फोन कर दी. यही बात सत्यम ने भी अपने स्वीकारोक्ति बयान में पुलिस को बताया है. दोनों को खाने-पीने व मौज-मस्ती करने की आदत थी. इसके लिए उनके पास पैसा नहीं था. पैसे की खातिर ही तीनों दोस्तों ने मिलकर प्रिंस के अपहरण की साजिश रची, उसके बाद अपहरण कर उसकी हत्या कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन