बिहार : जानें क्‍यों पंचायत ने दो युवकों को बाल मुंड़वा घुमाया

Updated at : 14 Mar 2018 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : जानें क्‍यों पंचायत ने दो युवकों को बाल मुंड़वा घुमाया

फेनहारा (मोतिहारी) : दो युवकों पर पंचायत का फरमान भारी पड़ा है, जिन्हें पंचायत में बाल मुंड़वा, जूते चप्पल का माला पहना पूरे गांव में घुमाया गया. इसका वीडियो वायरल होने पर मामला प्रकाश में आया है. आशिकी में सिर मुंड़वा कर घुमाये जाने के बाद दोनों युवक गांव छोड़ कर फरार हैं. पूरी पंचायत […]

विज्ञापन
फेनहारा (मोतिहारी) : दो युवकों पर पंचायत का फरमान भारी पड़ा है, जिन्हें पंचायत में बाल मुंड़वा, जूते चप्पल का माला पहना पूरे गांव में घुमाया गया. इसका वीडियो वायरल होने पर मामला प्रकाश में आया है.
आशिकी में सिर मुंड़वा कर घुमाये जाने के बाद दोनों युवक गांव छोड़ कर फरार हैं. पूरी पंचायत ने मौन धारण कर लिया है. आम से खास तक कोई बोलने के लिए तैयार नहीं है. मामला फेनहारा प्रखंड की मनकरवा पंचायत का है. बताया जाता है कि गांव का एक युवक अपनी कथित प्रेमिका से मिलने उसके घर अपने दोस्त के साथ पहुंचा. इसकी भनक गांव वालों को लगती है.
घर वाले दोनों को भरी पंचायत में पेश करते हैं. पंचायत 11-11 हजार जुर्माना, सिर का बाल मुंड़वा कर जूते-चप्पल की माला पहना कर गांव में घुमाने का फैसला सुनाती है. इसके बाद दोनों युवकों को पूरी पंचायत में घुमा दिया जाता है, जिसकी तस्वीर व वीडियो मंगलवार को वायरल होने पर पूरा प्रकरण सामने आया है. बताया जाता है कि दोनों युवक शहर में रह कर पढ़ते हैं, जो गांव में आने पर लड़कियों के चक्कर में रहते हैं. गांव या पंचायत के जनप्रतिनिधि से लेकर को कोई भी व्यक्ति फिलहाल कुछ नहीं बता रहा है.
थानाध्यक्ष रोहित ने बताया कि हमारे संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं आया है. डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि मीडिया व सोशल मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही हैं. किसी प्रकार की लिखित या मौखिक शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन