उप डाकघर में हुई गबन मामले में प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2018 4:53 AM
बाबूबरही : स्थानीय उपडाक घर में 62 लाख रुपये गबन को लेकर बाबूबरही थाना में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस कांड में तत्कालीन उपडाक पाल रामपृत महतो, डाक सहायक बासुदेव राम एवं फर्जी खाताधारी शशि कुमार सिंह को नामजद किया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि तत्कालीन उपडाक पाल ने […]
बाबूबरही : स्थानीय उपडाक घर में 62 लाख रुपये गबन को लेकर बाबूबरही थाना में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस कांड में तत्कालीन उपडाक पाल रामपृत महतो, डाक सहायक बासुदेव राम एवं फर्जी खाताधारी शशि कुमार सिंह को नामजद किया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि तत्कालीन उपडाक पाल ने अपने रिश्तेदार शशि कुमार सिंह के नाम बाबूबरही डाक घर में वर्ष 2016 में एक फर्जी खाता खोल दिया था. इसी खाते के जरिये वर्ष 2016 से 2017 तक फर्जीवाड़ा किया जाता रहा. फर्जी खाते में 38 लाख 91 हजार 75 रुपये का जमा तो दिखाया गया. लेकिन डाक घर के बैलेंस सीट पर इस राशि को अंकित नहीं किया गया.
बाद में फर्जी खाते से निकासी कर ली गयी. बताया कि इसके अलावा एक वर्षीय सावधि योजना के तहत पूजा कुमारी का बीस हजार, विश्वनाथ प्रसाद का 3 लाख 95 हजार एवं मासिक ब्याज योजना के तहत उपेन्द्र कुमार के खते से 2 लाख 25 हजार के विरुद्ध 2,27267, सोना कुमार एवं कमलेश कुमार के खाते से 6 लाख 75 हजार के विरुद्ध 7 लाख 13 हजार 488 रुपये, शिवराम कुमार के9 लाख रुपये के विरुद्ध 9 लाख 48 हजार जो जमा था उसे विभिन्न तिथियों में फर्जी खाता पर ट्रांसफर कर लिया गया. विभाग उपडाक पाल से राशि की वसूली कर उन्हें एवं सहायक डाकपाल को निलंबित कर दिया है. उत्तरी अनुमंडल झंझारपुर के डाक निरीक्षक मनोहर कुमार ने बताया कि विभाग का आतंरिक मामला है. ग्राहकों का पैसा सुरक्षित है. जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










