अमरूद तोड़ने का आरोप लगा कर महिला को पीटा

Updated at : 08 Mar 2018 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
अमरूद तोड़ने का आरोप लगा कर महिला को पीटा

मोतिहारी : बंजरिया थाना अंतर्गत सुंदरपुर गांव में अमरूद तोड़ने के विवाद को लेकर हजरा खातून को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. बताया कि दरवाजे पर बैठी थी. इस बीच अमरूल्लाह अंसारी, मसूदन खातून, […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बंजरिया थाना अंतर्गत सुंदरपुर गांव में अमरूद तोड़ने के विवाद को लेकर हजरा खातून को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. बताया कि दरवाजे पर बैठी थी. इस बीच अमरूल्लाह अंसारी, मसूदन खातून, सलीना खातून, रखीबा खातून सहित अन्य लोग हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर पहुंचे. बच्चे पर अमरूद तोड़ने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज की.

विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया. केस करने पर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए बंजरिया थाना भेजा जायेगा.

शराब कारोबारियों ने दंपती पर फरसा से किया हमला : मोतिहारी. हरसिद्धि थाना अंतर्गत मुरारपुर गांव में शराब कारोबारियों ने ललन राम को फरसा से मार घायल कर दिया. बचाने गयी उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की. शराब कारोबारियों को शक था कि ललन पुलिस का मुखबीर है. घायल ललन व उसकी पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर ललन ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान गणेश राम, मुन्ना राम, शोभा देवी व आशा देवी ने दरवाजे पर पहुंच गाली गलौज की. आगे बताया है कि मुन्ना राम शराब बेचने के आरोप में जेल गया था. जमानत पर छुटकर आने के बाद परिवार वालों के साथ मिल कर फरसा से मार घायल कर दिया. वहीं पॉकेट से पांच हजार कैश छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए हरसिद्धि थाना भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन